Twitter reactions babar azam
Advertisement
नीदरलैंड के खिलाफ बुरी तरह फ्लॉप हुए बाबर आज़म, सोशल मीडिया पर फैंस ने लगाई क्लास
By
Shubham Sharma
October 06, 2023 • 15:52 PM View: 971
PAK vs NED: वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान का सामना नीदरलैंड्स से हो रहा है जिसमें डच कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। डच गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए पहले 10 ओवरों में ही पाकिस्तान के तीन विकेट चटका दिए। इनमें कप्तान बाबर आजम का बड़ा विकेट भी शामिल था।
अभ्यास मैचों में धमाका करने वाले बाबर आजम से फैंस को इस पहले मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन फैंस को इस मैच में निराशा ही हाथ लगी। बाबर पहली गेंद से ही डच गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिखे और आखिरकार 18 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। बाबर के आउट होते ही सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जाने लगा।
Advertisement
Related Cricket News on Twitter reactions babar azam
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08
Advertisement