U19 india
Advertisement
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भज्जी ने चुनी भारतीय टीम, रोहित-कोहली को नहीं दी जगह
By
Shubham Sharma
June 14, 2023 • 09:58 AM View: 1322
IND vs WI T20I Series: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद भारतीय टीम के सामने वेस्टइंडीज की चुनौती है। अगले महीने भारतीय टीम कैरेबियाई दौरे पर जा रही है। बीसीसीआई ने इस पूरे दौरे का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इस पूरे दौरे पर दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे।
इस दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना अभी बाकी है लेकिन कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने अभी से अपनी टीम चुननी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम चुनी है। उन्होंने अपनी इस टीम में 1-2 नहीं बल्कि पूरे 6 अनकैप खिलाड़ियों को चुना है। हालांकि, चयनकर्ता इतने अनकैप खिलाड़ियों को चुनेंगे या नहीं, ये देखने वाली बात होगी।
Advertisement
Related Cricket News on U19 india
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
Advertisement