Usman khan
पाकिस्तान की T20 World Cup से पहले बड़ी चाल,UAE के तूफानी बल्लेबाज को अपने ट्रेनिंग कैंप के लिए चुना
पाकिस्तान में जन्मे यूएई के विस्फोटक बल्लेबाज उस्मान खान (Usman Khan) को पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने ट्रेनिंग कैंप के लिए चुना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए 26 मार्च से 8 अप्रैल तक पाकिस्तान टीम का ट्रेनिंग कैंप होगा, जिसमें उस्मान समेत 29 खिलाड़ियों को चुना गया है। उस्मान का चुना जाना इसका साफ संकेत है कि पाकिस्तान चाहता है कि वह अपने जन्म वाले देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलें।
हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने फिलहाल उस्मान खान को शआमिल किए जाने को लेकर कुछ नहीं कहा है और यूएई के खिलाड़ी के तौर पर उनकी स्थिति में कोई आधिकारिक बदलाव नहीं हुआ है। बचा दें कि पिछले एक महीने विदेशी खिलाड़ी के तौर पर उस्मान पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेल रहे थे। पीएसएल 2024 में उन्होंने बाबर आजम के बाद सबसे ज्यादा रन बनाए। इससे पहले वह यूएई की अपनी टी-20 लीग आईएल टी-20 और आबू धाबी टी-20 लीग में भी खेल चुके हैं, यूएई के लोकल खिलाड़ी के तौर पर।
Related Cricket News on Usman khan
-
PSL 2024 में UAE के उस्मान ने रचा इतिहास, बैक टू बैक दो शतक जड़ने वाले बने पहले…
पाकिस्तान में जन्मे यूएई के लिए क्रिकेट खेलने वाले उस्मान खान ने PSL 2024 में मुल्तान सुल्तांस की तरफ से खेलते हुए लगातार दो शतक जड़ दिए। ...
-
ग्लोबल टी-20 कनाडा: ब्रैम्पटन ने 15 रन से मॉन्ट्रियल को दी मात, टोरंटो नेशनल्स की जीत के हीरो…
टोरंटो नेशनल्स बनाम मिसिसॉगा पैंथर्स: कॉलिन मुनरो ने मात्र 31 गेंदों में 67 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई। उनकी इस पारी के दम पर टोरंटो नेशनल्स ने मिसिसॉगा पैंथर्स ...
-
PAK vs AUS: बाबर आजम ने कमिंस की गेंद पर खेला करारा शॉट, हिल तक नहीं पाया विकेट…
Pakistan vs Australia 3rd Test: शानदार फॉर्म में चल रहे पाकिस्तान के कप्तान Babar Azam ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान Pat Cummins की गेंद बेहतरीन शॉट से अपना खाता खोला। ...
-
PAK vs AUS: सिर्फ ओपनर्स ने ही बना डाले 513 रन,टेस्ट क्रिकेट के 145 साल के इतिहास में…
Pakistan vs Australia Test: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रावलपिंडी में खेला गया तीन मैच की सीरीज का पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मुकाबले में दोनों ओपनिंग बल्लेबाज ने जमकर रन बटोरे। ...
-
'पैसा बोलता है, हम सभी जानते हैं', उस्मान ख्वाजा ने की पाकिस्तान और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के बीच…
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा का मानना है कि खिलाड़ियों और टीमों के लिए पाकिस्तान दौरे को ना कहना बहुत आसान है। उनका यह भी मानना है कि अगर भारत के साथ ऐसा होता तो परिश्य ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08