Virat kohli alternate career
VIDEO: अगर क्रिकेटर ना होते तो क्या करते विराट कोहली? आखिर क्यों बोला- '200% बेवकूफ बना देते लोग'
आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बेशक निराश किया हो लेकिन विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आरसीबी बेशक अंक तालिका में इस समय 10वें स्थान पर है लेकिन अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा हैं और इसका श्रेय कहीं न कहीं विराट कोहली की बल्लेबाजी को भी जाता है। आरसीबी के लिए विराट कोहली जितना ऑन द फील्ड दम लगा रहे हैं उतना ही समय वो ऑफ द फील्ड भी दे रहे हैं।
हाल ही में विराट कोहली टीम के बाकी कुछ साथियों के साथ एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे जहां उन्होंने कई मज़ेदार सवालों के जवाब दिए। इस दौरान होस्ट गौरव कपूर ने विराट कोहली से ये भी पूछा कि अगर वो क्रिकेटर ना होते तो क्या कर रहे होते? इस सवाल के जवाब में विराट कोहली ने कहा कि वो कोई ना कोई बिजनेस कर रहे होते लेकिन इतना तय था कि अगर वो क्रिकेट खेले बिना बिजनेस करते तो लोग उन्हें पक्का बेवकूफ बना जाते।
Related Cricket News on Virat kohli alternate career
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago
-
- 6 days ago