When bcci
कोहली, शास्त्री के साथ हुआ बीसीसीआई, टेस्ट मैच 5 दिन का बनाए रखने के पक्ष में
10 जनवरी। आईसीसी की क्रिकेट समिति चार दिन के टेस्ट मैच को लेकर चर्चा करेगी, लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि बीसीसीआई इस पर राजी नहीं होगा, क्योंकि भारतीय बोर्ड ने कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के साथ जाने का फैसला किया है और ये दोनों चार दिन के टेस्ट मैच का विरोध कर चुके हैं।
कोच और कप्तान साफ तौर पर कह चुके हैं कि वे टेस्ट क्रिकेट के पारंपरिक परिवेश को बनाए रखने के पक्ष में हैं और नहीं चाहते कि इसे पांच दिन से घटाकर चार दिन का किया जाए और यह अपनी चमक खो बैठे।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि बीसीसीआई 12 जनवरी को मुंबई में होने वाले बोर्ड के अवार्ड समारोह के दौरान क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से इस पर चर्चा जरूर करेगा, लेकिन बोर्ड साफ तौर पर कप्तान और कोच के समर्थन में है।
अधिकारी ने कहा, "देखिए यह सही है कि आप इस मुद्दे पर सीए, ईसीबी और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के साथ बात करें, और हम ऐसा ही करेंगे। लेकिन इस समय जैसी चीजें दिख रही हैं, हम कप्तान और कोच के साथ खड़े हुए हैं और टेस्ट मैच को पांच दिन से चार दिन का करने में हमें कोई तुक नजर नहीं आता। सिर्फ हमारे कप्तान और कोच इसका विरोध नहीं कर रहे हैं। आप इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के बयान भी इस मसले पर सुन चुके होंगे। यह कम रैंक वाली टीमों के लिए एक विकल्प हो सकता है, लेकिन निश्चित तौर पर दो बड़ी टीमों के लिए नहीं। परंपरा से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।"
कोहली ने गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में चार दिन के टेस्ट मैच का विरोध किया था।
कोहली ने कहा था, "आप टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा से ज्यादा डे-नाइट टेस्ट का बदलाव कर सकते हैं। आप फिर सिर्फ आंकड़ों और नंबर की बातें कर रहे हैं। मुझे लगता है कि मंशा सही नहीं होगी, क्योंकि इसके बाद आप तीन दिन के टेस्ट मैच की बात कहने लगेंगे। आप कहां रुकेंगे? इसके बाद आप टेस्ट क्रिकेट को खत्म करने की बात कहेंगे।"
उन्होंने कहा, "मैं इसके पक्ष में नहीं हूं। मुझे नहीं लगता है कि यह खेल के सबसे शुद्ध प्रारूप के लिए सही होगा।" शास्त्री ने भी इसके खिलाफ बोला और इसे बकवास बताया था।
इन दोनों से पहले आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन, ग्लैन मैक्ग्रा, नाथन लॉयन, दक्षिण अफ्रीका के वार्नोन फिलेंडर भी इसकी खिलाफत कर चुके हैं।
Related Cricket News on When bcci
-
पहले टी-20 में पिच को हेयर ड्रायर से सुखाने के तरीकों से नाखुश हुआ बीसीसीआई
नई दिल्ली, 6 जनवरी| अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच में इस बात की उम्मीद कभी नहीं की जाती कि बारिश के दौरान पिच पर जो कवर डाले गए हों वो फटे हुए हैं और उनसे ...
-
एशिया XI - वर्ल्ड XI के बीच मैचों के लिए BCCI द्वारा पाक खिलाड़ियों को नजरअंदाज किए जाने…
27 दिसंबर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा है कि बांग्लादेश के संस्थापक 'बंगबंधु' शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) द्वारा एशिया एकादश और विश्व एकादश के बीच आयोजित... ...
-
वर्ल्ड XI के खिलाफ टी-20 मैचों में कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं होगा एशिया XI का हिस्सा, BCCI की…
नई दिल्ली, 26 दिसम्बर| बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) बांग्लादेश के संस्थापक और 'बंगबंधू' के नाम से मशहूर शेख मुजीबुर रहमान की जन्म शताब्दी मनाने जा रहा है और इस अवसर पर वह मार्च में एशिया ...
-
चार टीमों के साथ टूर्नामेंट होने को लेकर इंग्लैंड बोर्ड करेगा बीसीसीआई से बात
कोलकाता, 24 दिसम्बर | इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार को कहा है कि उसकी चार देशों के टूर्नामेंट के मुद्दे पर बीसीसीआई से बात हुई है। ईएसपीएनक्रिकइंफो ने ईसीबी के हवाले से ...
-
बीसीसीआई ने दिल्ली के इस क्रिकेटर पर लगाया 2 साल का बैन, उम्र के मामले में की थी…
3 दिसंबर,नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फर्जी उम्र बताने के मामले में दिल्ली के क्रिकेटर प्रिंस राम निवास यादव पर दो साल का बैन लगा दिया है। जिसके चलते वह 2020-21 और ...
-
सौरव गांगुली ने कहा,पूर्णकालिक क्रिकेट सलाहकार समिति की कोई जरूरत नहीं
मुम्बई, 1 दिसम्बर| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली का कहना है कि पूर्णकालिक क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) की कोई जरूरत नहीं क्योंकि इसकी भूमिका सिर्फ एक या दो मीटिंग्स तक सीमित है। ...
-
बीसीसीआई एजीएम: जय शाह आईसीसी की सीईसी बैठक में लेंगे हिस्सा
मुंबई, 1 दिसम्बर| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अधिकारियों और राज्य संघों के प्रतिनिधियों ने रविवार को यहां बोर्ड के मुख्यालय में 88वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में शिरकत की। बैठक में फैसला ...
-
बीसीसीआई एजीएम : जौहरी का मी टू, करीम के ऐप संभालने पर हो सकती है चर्चा
नई दिल्ली, 30 नवंबर | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अधिकारी राज्य संघों के प्रतिनिधियों के साथ रविवार को यहां बोर्ड के मुख्यालय में 88वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में हिस्सा लेंगे। इस ...
-
बीसीसीआई की नई सीएसी में हो सकती है कि सचिन, लक्ष्मण की वापसी
कोलकाता, 30 नवंबर | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) जल्द ही होने वाली है और इसमें कुछ सुधारों को प्रस्तावित किया जाना है। ऐसे में इस मामले से संबंध रखने ...
-
पैर की नो बॉल छूट न जाए, इसके लिए बीसीसीआई कर रही है ऐसा काम !
नई दिल्ली, 29 नवंबर | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस बात को लेकर काफी प्रयास कर रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन में मैदानी अंपायरों को पैर की नो बॉल ...
-
विनोद राय की गलतियों से BCCI को बहुत नुकसान हुआ: अनिरुद्ध चौधरी
नई दिल्ली, 18 नवंबर| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने प्रशासकों की समिति (सीओए) के पूर्व अध्यक्ष विनोद राय को लेकर तल्ख टिप्पणी की है और कहा है कि पूर्व ...
-
राहुल द्रविड़ को हितों के टकराव मुद्दे पर एथिक्स ऑफिसर ने की दी क्लीन चिट
नई दिल्ली, 14 नवंबर | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल-कम-एथिक्स ऑफिसर न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) डीके जैन ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को... ...
-
BCCI ट्रेनरों के विरोध से सबा करीम,तूफान घोष की मुश्किलें बढ़ीं
नई दिल्ली, 13 नवंबर | राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में ट्रेनरों के मार्गदर्शन में रिहेबिलिटेशन के लिए खिलाड़ियों द्वारा अनिच्छा जाहिर करने के बाद बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त ट्रेनरों ने सह सचिव जयेश जॉर्ज को ...
-
वेस्टइंडीज में इस मुसीबत फंसी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, BCCI ने तुरंत उठाया कदम
नई दिल्ली, 31 अक्टूबर| तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलने गई भारतीय महिला टीम दैनिक भत्ता न मिलने के कारण वेस्टइंडीज में फंस गई जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago