When zealand
हमने अपनी गलतियों से सीखा : रोहित शर्मा
ऑकलैंड, 8 फरवरी - दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ सात विकेट से मिली जीत पर संतुष्टि जाहिर करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि उनकी टीम ने पिछले मैच में मिली हार से सबक सीखा। भारत ने शुक्रवार को यहां ईडन पार्क में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है। भारत की न्यूजीलैंड की धरती पर टी-20 में यह पहली जीत है।
रोहित ने मैच के बाद कहा, "यह देखकर बहुत खुश हूं कि टीम ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन किया है। पहले मैच में हम अपनी रणनीतियों को ठीक ढंग से लागू नहीं कर पाए थे। लेकिन पिछली गलतियों से सीख लेते हुए आज हमने बेहतर तरीके से इसे लागू किया जिसका परिणाम भी हमें मिला।"
भारतीय टीम को पहले मैच में 80 रन से हार का सामना करना पड़ा था और वह सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई थी।
उन्होंने कहा, "ये सभी के लिए एक लंबा दौरा रहा है। इसलिए हम लड़कों पर बहुत दबाव नहीं डालना चाहते थे, बस इतना चाहते थे कि वो साफ दिमाग के साथ मैदान पर जाएं। तीसरा टी-20 बहुत ही धमाकेदार होने वाला है। लेकिन, न्यूजीलैंड को भी पूरा श्रेय, वो अब भी एक अच्छी टीम है।"
भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को आठ विकेट पर 158 रन पर रोक दिया और फिर सात गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
रोहित ने मैच में 29 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन की पारी खेली।
उन्होंने कहा, "हमें यह समझना जरूरी था कि हमने क्या गलती की है। हम चाहते थे कि खिलाड़ी इस मैच में खुले दिमाग से मैदान में उतरे। अब हम अगले मैच को लेकर उत्साहित हैं। उम्मीद है कि हम वहां भी ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे जैसा कि आज किया है।"
दोनों टीमों के बीच तीसरा और निर्णायक टी-20 मैच रविवार को हेमिल्टन में खेला जाएगा।
आईएएनएस
Related Cricket News on When zealand
-
दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पहली दफा किया ऐसा बड़ा…
8 फरवरी। भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी-20 में 7 विकेट से हरा दिया है। इस तरह से सीरीज 1- 1 की बराबरी पर पहुंच चुका है। भारत ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ...
-
दूसरे टी-20 में भारतीय बल्लेबाजों का कमाल, भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से किया पराजित
8 फरवरी। भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी-20 में 7 विकेट से हरा दिया है। इस तरह से सीरीज 1- 1 की बराबरी पर पहुंच चुका है। भारत ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ...
-
दूसरे टी-20 में टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं, क्रिकेट एक्सपर्ट हुए हैरान और कह रहे हैं ऐसी…
ऑकलैंड, 8 फरवरी| पहले मैच में शानदार जीत हासिल करने वाली न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने शुक्रवार को यहां ईडन पार्क मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में भारत के खिलाफ टॉस ...
-
दूसरे टी-20 में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, भारत - न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन की…
8 फरवरी। ऑकलैंड। ऑकलैंड में दूसरे टी20 में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यह टी20 मैच खासकर भारत के लिए काफी अहम है। दोनों टीम में कोई ...
-
गेंदबाजों की पिटाई करने वाले टिम सेइफर्ट ने वर्ल्ड कप की टीम में शामिल होने को लेकर कही…
7 फरवरी। भारत के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 43 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेइफर्ट ने कहा है कि वह इसी साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप ...
-
भारत बनाम न्यूजीलैंड (दूसरा टी-20): जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
7 फरवरी। पहले मैच में टी-20 प्रारूप में अपनी अभी तक की सबसे बड़ी हार झेलने के बाद भारतीय टीम शुक्रवार को यहां ईडन पार्क मैदान में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में बराबरी करने के ...
-
NZvIND: 2nd ODI: जानिए कब, कैसे और किस चैनल पर होगा मैच का लाइव टेलीकास्ट
7 फरवरी। भारत - न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 ऑकलैंड में 7 फऱवरी को खेला जाएगा। पहले टी-20 में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में भारतीय टीम दूसरे टी-20 को जीतकर सीरीज को बराबर करना ...
-
ऐसा हुआ तभी हम जीत पाए भारत से, न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियम्सन का आया ऐसा बयान
6 फरवरी। पहले टी-20 मैच में भारत के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा है कि यह टीम का सभी विभागों में अब तक का बेहतरीन प्रदर्शन ...
-
STATS: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहले टी-20 मैच में बने 3 बड़े रिकॉर्ड
वेलिंग्टन, 6 फरवरी (CRICKETNMORE)| वनडे में भारत के हाथों करारी हार खाने के बाद मेजबान न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज की शुरुआत बड़ी जीत के साथ की है। न्यूजीलैंड ने बुधवार को वेस्टपैक स्टेडियम में खेले ...
-
पहले टी20 में भारत को मिली शर्मनाक हार, रनों के लिहाज से टी-20 मैचों में सबसे बड़ी हार
6 फरवरी। न्यूजीलैंड ने बुधवार को वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारत को 80 रनों से हरा दिया। यह टी-20 मैचों मे भारत को रनों के लिहाज से अब तक की ...
-
पहले टी-20 में 80 रनों से हारकर भारतीय टीम ने टी-20 में बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, मिली शर्मनाक हार
6 फरवरी। न्यूजीलैंड ने बुधवार को वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत को 80 रनों से हरा दिया। यह भारत की टी-20 में रनों के लिहाज से अभी तक की सबसे ...
-
पहले टी-20 में भारत को मिली 80 रनों से हार, न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली सबसे बड़ी हार
6 फरवरी। 219 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम 19.2 ओवर में 139 रन ही बना सकी। भारतीय टीम के तरफ से धोनी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए लेकिन भारत को जीत नहीं दिला ...
-
पहले टी-20 में 219 रन बनाकर न्यूजीलैंड ने टी-20 में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
6 फरवरी। सलामी बल्लेबाज टिम सेइफर्ट की 84 रनों की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां भारत के खिलाफ वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में पूरे ओवर खेलने ...
-
पहले टी-20 मैच में भारत के सामने 220 रनों की चुनौती, इन बल्लेबाजों ने किया कमाल
6 फरवरी। न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारत के सामने 220 रनों की चुनौती रखी है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर किवी टीम ...
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15