When zealand
इंडिया-ए ने न्यूजीलैंड-ए को 5 विकेट से हराया
वांगारेई (न्यूजीलैंड), 9 दिसम्बर (आईएएनएस)| कप्तान मनीष पांडे (नाबाद 111) के शतक और श्रेयस अय्यर (59) तथा विजय शंकर (59) के अर्धशतकों की मदद से इंडिया-ए ने रविवार को मेजबान न्यूजीलैंड-ए को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इंडिया-ए की सीरीज में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में मेजबान टीम को चार विकेट से हराया था। स्कोरकार्ड
न्यूजीलैंड-ए ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 299 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे इंडिया-ए ने छह गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।
पांडे ने 109 गेंदों की नाबाद पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए जबकि अय्यर ने 63 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। वहीं शंकर ने 56 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया।
उनके अलावा शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ने 25-25 और अक्षर पटेल ने 12 रन बनाए।
न्यूजीलैंड-ए के लिए हेमिश बेनट और कोल मैकोंची ने दो-दो जबकि सेथ रेंस ने एक विकेट हासिल किया।
इससे पहले, न्यूजीलैंड-ए ने विल योंग के 102 रन की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 299 रन का स्कोर खड़ा किया। योंग ने 106 गेंदों की पारी में छह चौके और तीन छक्के उड़ाए।
उनके अलावा जॉर्ज वॉर्कर ने 99, डेरील मिशेल ने 45 और कोल मकोंची ने 21 रन बनाए।
इंडिया-ए की ओर से खलील अहमद और नवदीप सैनी ने दो-दो जबकि सिद्धार्थ कौल, अक्षर पटेल और कृष्णप्पा गौतम ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।
आईएएनएस
Related Cricket News on When zealand
-
अबु धाबी टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 49 साल बाद हुआ ऐतिहासिक कारनामा
7 दिसंबर। गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें दिन शुक्रवार को पाकिस्तान को 123 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ...
-
तीसरा टेस्ट (चौथा दिन) - पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैण्ड (हाइलाइट्स)
अबु धाबी, 6 दिसम्बर - कप्तान केन विलियम्सन (नाबाद 139) और हेनरी निकोलस (नाबाद 90) के बीच पांचवे विकेट के लिए हुई 212 रन की अविजित साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के साथ ...
-
तीसरा टेस्ट, चौथा दिन: पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैण्ड (रिपोर्ट)
अबु धाबी, 6 दिसम्बर - कप्तान केन विलियम्सन (नाबाद 139) और हेनरी निकोलस (नाबाद 90) के बीच पांचवे विकेट के लिए हुई 212 रन की अविजित साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के साथ ...
-
PAK vs NZ: पाकिस्तान को 348 रनों पर समेटने के बाद न्यूजीलैंड की खराह शुरुआत,अभी इतने रन पीछे
अबु धाबी , 5 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड ने अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत यहां शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बुधवार को पाकिस्तान को उसकी पहली... ...
-
तीसरा टेस्ट, दूसरा दिन : पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैण्ड (रिपोर्ट)
अबु धाबी, 4 दिसम्बर - अजहर अली (नाबाद 62) की धर्यपूर्ण पारी के दम पर पाकिस्तान ने यहां शेख जाएद स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मंगलवार को तीन ...
-
तीसरा टेस्ट, पहला दिन: पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैण्ड (रिपोर्ट)
अबु धाबी, 3 दिसम्बर - न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शेख जाएद स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पहले दिन सोमवार को अपनी पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 229 ...
-
तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान टीम में कोई बदलाव नहीं
अबु धाबी, 27 नवंबर - पाकिस्तान ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन दिसंबर से शुरू होने वाले तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। क्रिकबज की रिपोर्ट के ...
-
यासिर शाह ने रचा इतिहास, महान अनिल कुंबले के खास वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
27 नवंबर,(CRICKETNMORE)। यासिर शाह (8/41) की शानदार गेंदबादी के दम पर पाकिस्तान ने तीसरे दिन सोमवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की पहली पारी 90 रनों पर समेट कर उसे फॉलोआन करने को मजबूर किया। ऐसे ...
-
दूसरा टेस्ट, दूसरा दिन: पाकिस्तान बनाम न्यूज़ीलैण्ड (रिपोर्ट)
दुबई, 25 नवंबर - हेरिस सोहेल (147) और बाबर आजम (नाबाद 127) के शतकों की मदद से पाकिस्तान ने यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच ...
-
अनाधिकारिक टेस्ट : न्यूजीलैंड-ए ने 303 के स्कोर पर घोषित की पारी
हेमिल्टन, 25 नवंबर - न्यूजीलैंड-ए क्रिकेट टीम ने कप्तान विल यंग (123) की शानदार शतकीय पारी के दम पर यहां जारी अनाधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर ...
-
अनाधिकारिक टेस्ट : दूसरे दिन का खेल बारिश में धुला
हेमिल्टन, 24 नवंबर - मेजबान न्यूजीलैंड-ए और भारत-ए के बीच यहां सेडन पार्क में खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच का दूसरा दिन शनिवार को बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश के ...
-
दूसरा टेस्ट, पहला दिन: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (रिपोर्ट)
दुबई, 24 नवंबर - अजहर अली (81) और हेरिस सोहेल (नाबाद 81) के अर्धशतकों की मदद से पाकिस्तान ने यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को ...
-
न्यूजीलैंड-ए ने पहले दिन बनाए पांच विकेट पर 221 रन
हेमिल्टन, 23 नवंबर - कप्तान विल यौंग (नाबाद 117) के शानदार शतक की मदद से न्यूजीलैंड-ए ने यहां सेडन पार्क में भारत-ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अनाधिकारिक चार दिवसीय टेस्ट मैच के पहले ...
-
देखें पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को कैसे 4 रन से हराया (हाइलाइट्स)
अबु धाबी, 20 नवंबर (CRICKETNMORE) - न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने यहां खेले गए टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को पाकिस्तान को चार रनों से हरा दिया। शेख जायद स्टेडियम में हुए इस मैच में पाकिस्तान ...
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15