With australia
गलतियों से सीखकर वापसी करनी होगी : कोहली
ब्रिस्बेन, 21 नवंबर - भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में मिली रोमांचक हार के बाद कहा कि टीम गलतियों से सीख लेकर अच्छी वापसी कर सकती है। यहां गाबा मैदान पर आस्ट्रेलियाई पारी के 16वें ओवर में बारिश आ गई और फिर मैच को 17-17 ओवरों का कर दिया गया। आस्ट्रेलिया ने इन 17 ओवरों में चार विकेट पर 158 रन का स्कोर बनाया।
इसके बाद भारत को डकवर्थ लुइस प्रणाली के तहत 17 ओवरों में 174 रनों का लक्ष्य मिला लेकिन मेहमान टीम ओपनर शिखर धवन (76) के अर्धशतक के बावजूद तमाम प्रयासों के बाद सात विकेट पर 169 रन ही बना सकी।
कोहली ने मैच के बाद कहा, "चीजों पर अब ज्यादा सोचने का समय नहीं है। हम गलतियों से सीख लेकर अच्छी वापसी कर सकते हैं। हमने बल्ले से शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन मध्यम ओवरों में टीम लड़खड़ा गई। आखिरी में जब ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी कर रहे थे तो हमें लगा कि हम जीत जाएंगे। लेकिन पंत के आउट होने के बाद मैच फिर पलट गया।"
भारतीय कप्तान ने मैच में शानदार अर्धशतक बनाने वाले धवन की तारीफ करते हुए कहा, "शीर्ष क्रम में वह एक मजबूत खिलाड़ी हैं। उन्होंने टी-20 में अब तक शतक नहीं लगाया है, लेकिन जिस तरह से वह खेलते हैं इससे उनको फायदा होता है।"
कोहली ने भारी संख्या में मैच देखने आए भारतीय दर्शकों की प्रशंसा करते हुए कहा, "चाहें हम जहां कहीं भी खेलें, काफी संख्या में भारतीय दर्शक हमारा समर्थन करते आते हैं। यह एक नजदीकी मुकाबला था और दर्शकों के साथ-साथ खिलाड़ी भी इसे लेकर काफी उत्साहित थे।"
आईएएनएस
Related Cricket News on With australia
-
वॉर्नर और स्मिथ के टीम में ना होने पर विराट को आखिर में कहनी पड़ी ऐसी बात, ऑस्ट्रेलियाई…
20 नवंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि आस्ट्रेलिया की टीम उनके दिग्गज खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के बगैर भी मजबूत है और ऐसे में इस सीरीज में वह ...
-
खूबसूरत सानिया मिर्जा के बर्थडे पर पति शोएब मलिक ने सबके सामने किया ऐसा काम, देखिए
16 नवंबर। 15 नंवबर को पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक की वाइफ सानिया मिर्जा का बर्थडे था। सानिया मिर्जा के बर्थडे के मौकों पर शोएब मलिक काफी खुश नजर आए। शोएब मलिक ने इंस्टाग्राम और ट्विटर ...
-
स्मिथ, वार्नर का न होना भारतीय टीम में कोहली, रोहित के न होने के समान : गांगुली
कोलकाता, 14 नवंबर - भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने बुधवार को कहा कि भारत के खिलाफ आस्ट्रेलियाई टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की संभावित अनुपस्थिति 'बहुत बड़ी बात' होगी क्योंकि ...
-
वार्नर, स्मिथ, बैनक्रॉफ्ट को लेकर एसीए का आया चौकाने वाला बयान, जानिए
मेलबर्न, 31 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| आस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) ने एक बार फिर स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट के ऊपर लगे प्रतिबंध को हटाने की बात को दोहराया है। एसीए ने हाल ही में ...
-
हैप्पी बर्थडे: टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाला दुनिया का अकेला गेंदबाज
भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर इरफान पठान आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने काफी समय तक टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाई। इरफान का जन्म 27 अक्टूबर साल 1984 को गुजरात के वड़ोदरा में ...
-
दूसरे वनडे के लिए ऋषभ पंत ने कर ली है तैयारी, नेट पर लगा रहे हैं कमाल के…
24 अक्टूबर। पहले मैच में आठ विकेट से एकतरफा जीत दर्ज करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को होने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच में 2-0 की बढ़त हासिल करने के इरादे से ...
-
रिपोर्ट: पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट में ऑस्टेलिया को 373 रनों से हराया
अबु धाबी, 20 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| मोहम्मद अब्बास के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को 373 रनों से ...
-
रिपोर्ट, दूसरा टेस्ट: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (तीसरा दिन)
अबु धाबी, 19 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के सामने 538 रनों ...
-
विदेशी दौरे पर वाइफ को साथ रखने को लेकर बीसीसीआई ने कोहली की बात मानी, इस फैसले का…
18 अक्टूबर। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई से विदेशी दौरे पर वाइफ को साथ रखने की अनुमती मांगी थी। अब बीसीसीआई ने विराट कोहली के उस दरख्वास्त ...
-
रिपोर्ट, दूसरा टेस्ट: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (दूसरा दिन)
Oct.18 (CRICKETNMORE) - पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास की शानदार गेंदबाजी की बदौलत, आस्ट्रेलिया की टीम दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच की पहली पारी में 145 रन पैर सिमट गयी । अब्बास ने 33 रन देकर ...
-
दूसरा टेस्ट, पहला दिन: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया (रिपोर्ट)
अबु धाबी, 17 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने चार ओवरों में दो विकेट लेकर यहां शेख जायेद स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया को ...
-
पहले टेस्ट मैच में ही चोटिल हुए शार्दुल ठाकुर को लेकर आई UPDATE, जानिए खेल पाएंगे या नहीं
12 अक्टूबर। भारतीय गेंदबाजों ने यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को वेस्टइंडीज को संकट में डाल दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ...
-
तीसरा टेस्ट: भारतीय टीम ने पहली पारी में साल 2011 के बाद बनाया ऐसा कमाल का रिकॉर्ड
18 अगस्त। ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में विराट और रहाणे जमकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और ये खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम 3 विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। स्कोरकार्ड विराट कोहली 38 रन ...
-
हार्दिक पांड्या ने अपनी गेंदबाजी से लॉर्ड्स टेस्ट में किया ऐसा अनोखा कमाल, जानकर दंग रह जाएंगे
11 अगस्त। लॉर्ड्स में खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट मैच के तीसरे दिन ये खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। भारत की टीम ...
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15