World cup india
वीवीएस लक्ष्मण ने की भारतीय Under 19 टीम की जमकर प्रशंसा, कहा लड़कों ने किया असाधारण प्रदर्शन
भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने गुरुवार को कोविड-19 के कारण कप्तान और उपकप्तान सहित छह खिलाड़ियों के न होने के बावजूद आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ उनके अभूतपूर्व प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम की सराहना की। बीसीसीआई ने बुधवार को बताया था कि कैरेबियन में अंडर-19 विश्व कप में भाग ले रही, भारतीय टीम के छह खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद 17 सदस्यीय टीम में से छह सदस्यों को अलग-थलग कर दिया गया और बाद में आयरलैंड के खिलाफ मैच से भी उनको बाहर बैठना पड़ा।
हालांकि, निशांत सिंधु के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को 174 रनों से हराकर मेगा इवेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
Related Cricket News on World cup india
-
'इन दिनों क्रिकेटरों का खुद से फैसला हैरान करने वाला', कोहली पर कपिल का बयान
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का कहना है कि विराट कोहली को टी20 विश्व कप के बाद टीम के टी20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ने का फैसला लेने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ...
-
1983 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे यशपाल शर्मा ने दुनिया को कहा 'अलविदा', BCCI ने जताया शोक
बीसीसीआई ने पूर्व टेस्ट क्रिकेटर यशपाल शर्मा के निधन पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया। शर्मा ने 66 साल की आयु में मंगलवार को अंतिम सांस ली। नोएडा स्थित अपने आवास पर ह्रदय गति रुकने ...
-
महिला टी-20 वर्ल्ड कप: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया महिला ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, जानिए प्लेइंग…
21 फरवरी। महिला टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारतीय महिला टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। आपको बता दें कि भारतीय महिला ...
-
भारत-पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मुकाबले को लेकर BCCI का बड़ा बयान आया सामनें
नई दिल्ली, 26 फरवरी (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना द्वारा आंतकी ठीकानों पर किए गए हमले के बाद अब यह चर्चा का विषय बन गया है कि क्या वर्ल्ड कप में भारत को ...
-
2019 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर ICC का बड़ा बयान,सीईओ रिचर्डसन ने कही ऐसी बात
लंदन, 20 फरवरी (CRICKETNMORE)| अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और वर्ल्ड कप-2019 आयोजन समिति को अब भी विश्वास है कि मैनचेस्टर में 16 जून को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे। ...