Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

India u 19 cricket team

Cricket Image for महिला टी-20 विश्व कप 2023 के लिए भारत की अंडर-19 टीम ऐलान, शेफाली वर्मा होंगी कप्त
Image Source: Google

महिला टी-20 विश्व कप 2023 के लिए भारत की अंडर-19 टीम ऐलान, शेफाली वर्मा होंगी कप्तान

By Shubham Yadav December 05, 2022 • 13:10 PM View: 848

अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका U19 के खिलाफ आगामी द्विपक्षीय टी20 सीरीज और उसके बाद होने वाले ICC U19 महिला विश्व कप के लिए भारतीय U19 महिला टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की कमान धाकड़ बल्लेबाज़ शफाली वर्मा को सौंपी गई है।

ICC U19 महिला T20 विश्व कप का पहला संस्करण दक्षिण अफ्रीका में 14 से 29 जनवरी, 2023 तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इस विश्व कप की बात करें तो भारत को दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और स्कॉटलैंड के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स राउंड में आगे बढ़ेंगी, जहां टीमों को छह के दो ग्रुपों में रखा जाएगा।

Related Cricket News on India u 19 cricket team