Advertisement
Wtc points table 2024: Cricket News & Match Updates
Advertisement
भारत की हार से WTC Points Table में मची खलबली, न्यूज़ीलैंड की जीत से मज़ेदार हुई फाइनल की रेस
WTC Points Table: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच को 8 विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पांचवें दिन न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रनों का छोटा लक्ष्य मिला था जिसे उन्होंने बेहद आसानी से हासिल करके 36 साल बाद भारत को भारत में हरा दिया।
भारत की इस हार के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 की अंक तालिका भी दिलचस्प हो गई है। भारतीय टीम अभी भी नंबर वन पर बनी हुई है लेकिन उन्हें कुछ पॉइंट्स का नुकसान उठाना पड़ा है। इस चक्र में 12 टेस्ट में भारत का अंक प्रतिशत (PCT) 74.24 से गिरकर 68.05 हो गया है, जो अभी भी ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा है, जो 62.5 PCT के साथ दूसरे स्थान पर है। Read More...
Related Cricket News for Wtc points table 2024 - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement