Zainab abbas reply
जैनब अब्बास ने तोड़ी चुप्पी, इंडिया छोड़कर जाने के बाद मांगी माफी
Zainab Abbas Breaks Her Silence: पाकिस्तान की महिला पत्रकार जैनब अब्बास भारत में वर्ल्ड कप 2023 कवर करने के लिए आई थीं लेकिन उन्हें पांच मैचों के बाद ही भारत छोड़कर भागना पड़ा। जैनाब ने 9 साल पहले हिंदू धर्म को लेकर कुछ सोशल मीडिया पोस्ट किए थे जिसके चलते उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया लेकिन जब उनके खिलाफ भारत में ज्यादा ही आवाज़ उठने लगी तो वो भारत छोड़कर चली गई।
इस घटना के बाद हर कोई जैनब का रिएक्शन जानना चाहता था और अब उन्होंने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। जैनब ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर करके भारत छोड़ने की वजह को बताया और सरेआम माफी भी मांगी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, "मैंने यात्रा करने और अपने पसंदीदा खेल को प्रस्तुत करने के अवसरों के लिए हमेशा खुद को बेहद भाग्यशाली और आभारी महसूस किया है, ये कुछ खास होता है।"
Related Cricket News on Zainab abbas reply
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41