Advertisement
Advertisement
Advertisement

9 साल के इंतजार के बाद धोनी ने वनडे क्रिकेट में रचा यह नया इतिहास

15 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत ने एक बार फिर से कमाल का खेल दिखाकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप कर दिया है। जिम्बाब्वे को

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma June 15, 2016 • 17:05 PM
 9  साल के इंतजार के बाद धोनी ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास
9 साल के इंतजार के बाद धोनी ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास ()
Advertisement

15 जून, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत ने एक बार फिर से कमाल का खेल दिखाकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप कर दिया है। जिम्बाब्वे को उनकी धरती पर 3- 0 से हराकर धोनी ने अपने खाते में एक और नया किर्तीमान बना लिया है।

वनडे क्रिकेट में धोनी ने हालांकि बहुत कारनामें अपने नाम किए हैं लेकिन आज धोनी ने जो कर दिखाया उसका इंतजार ना सिर्फ धोनी कर रहे थे बल्कि धोनी फैन्स भी कर रहे थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतते ही धोनी ने विदेशी धरती पर किसी टीम को क्लीन स्वीप करने का रिकॉर्ड पहली बार किया है। युवा खिलाड़ियों के संग जिम्बाब्वे रवाना होने से पहले विदेशी धरती पर धोनी ऐसी ही जीत की उम्मीद कर रहे थे। युवा खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे दौरे पर कमाल का खेल दिखाकर धोनी के इस सपने को साकार कर दिया है.

Trending


आपको बता दें कि भारत में धोनी ने अपनी कप्तानी में साल 2008 और साल 2011 में भारत ने इंग्लैंड को 5- 0 से हराकर क्लीन स्वीप किया था लेकिन धोनी विदेश में अपनी इस कामयाबी को नहीं दोहरा पाए थे। इसके अलावा धोनी वनडे क्रिकेट में दूसरे सफल कप्तान बन गए हैं धोनी ने अबतक 107 वनडे मैच भारत के लिए अपनी कप्तानी में जीता चुके। कंगारू कप्तान एलन बॉर्डर के नाम भी 107 वनडे जीत दर्ज है। जिम में ऐसे पसीना बहाते हैं कैप्टन कूल; देखें वीडियो

आपको बता दे कि धोनी टीम इंडिया के लिए वनडे में 23 सीरीज जीत चुके हैं औऱ साथ ही भारत के पहले कप्तान भी बन गए हैं जिन्होंने भारत को अपने कप्तानी के तरह सबसे ज्यादा सीरीज जीताएं हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS