ICC T20I रैंकिंग में अभिषेक और ईशान का कमाल, लेकिन वरूण चक्रवर्ती को लगा झटका (Image Source: Google)
ICC T20I Rankings: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 चैंपियन भारत के बल्लेबाजों ने बुधवार (11 मार्च) को जारी ताजा रैंकिंग में उलटफेर किया है। बल्लेबाजों की रैंकिग में टॉप 2 स्थान पर भारतीय बल्लेबाजों का कब्जा है।
युवा ओपनर अभिषेक शर्मा टॉप पर बने हुए हैं, उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं उनके साथी खिलाड़ी दो पायदान ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। किशन 317 रन के साथ टूर्नामेंट में भारत के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे।
किशन ने अपने करियर की बेस्ट रेटिंग्स हासिल की है और वह अभिषेक से सिर्फ चार रेटिंग पॉइंट्स पीछे हैं। टूर्नामेंट अपनी बल्लेबाजी से कमाल करने वाले संजू सैमसन (18 पायदान ऊपर 22वें स्थान पर) और शिवम दुबे (चार पायदान ऊपर 27वें स्थान पर) को भी बड़ा फायदा हुआ है।