इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें एडिशन के लिए मंच पूरी तरह तैयार है। इस सीजन की शुरुआत से पहले सभी टीमें इकट्ठी होनी भी शुरू हो गई हैं और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने तो प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राजस्थान के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भी टीम के साथ जुड़ गए और उन्होंने रवींद्र जडेजा से भी मुलाकात की।
राजस्थान रॉयल्स ने अपना प्री-सीज़न कैंप पहले ही शुरू कर दिया है और वायरल वीडियो में सूर्यवंशी को जडेजा से मिलते हुए भी देखा गया। राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि अनुभवी ऑलराउंडर सूर्यवंशी से उनके हाल के मैचों के बारे में पूछ रहे हैं और आने वाले सीज़न के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।
वीडियो में जडेजा ने कहा, “तुम अभी DY पाटिल टी-20 कप में खेल रहे थे ना क्या हुआ उसका?" सूर्यवंशी ने जवाब दिया, “मैं कल ही आया हूं, हम सेमीफाइनल में हार गए।” इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
Jab Vaibhav Sooryavanshi met Banna pic.twitter.com/qBEY46mnIS
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 10, 2026