SA vs BAN 2nd Test: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 494 रन बना लिए हैं। इस तरह साउथ अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर 403 रनों की बड़ी बढ़त मिल चुकी है।
मंगलवार (24 नवंबर) को साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 88 रन पर एक विकेट से आगे बढ़ाई। टीम के सलामी बल्लेबाज मार्केस एकरमैन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 138 गेंदों में 150 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी से टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। वहीं, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे टोनी डी जोर्जी ने भी उनका अच्छा साथ दिया और 137 गेंदों में 66 रन बनाए।
इसके बाद वियान मुल्डर ने पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 178 गेंदों में 100 रन की शतकीय पारी खेली। मुल्डर को मार्को यानसेन का भी अच्छा साथ मिला। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 106 रनों की अहम साझेदारी हुई।