Anuerin Donald Video: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (AUS vs ENG 2nd T20) मंगलवार, 24 नवंबर को क्वींसलैंड के पीपल फर्स्ट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ एन्यूरिन डोनाल्ड (Anuerin Donald) बुरी तरह चोटिल होने से बाल-बाल बचे। इंग्लैंड की फील्डिंग के दौरान एक गेंद सीधा उनके मुंह पर लगी।
ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 13वें ओवर में घटी। इंग्लैंड के लिए जेम्स कोल्स गेंदबाज़ी कर रहे थे। उनकी तीसरी गेंद पर जोएल डेविस ने स्लॉग स्वीप खेला और छक्का मारने की कोशिश की। हालांकि यहां वो गेंद को अपने बैट से मिडिल करने में नाकाम रहे। ऐसे में अब बाउंड्री पर खड़े एन्यूरिन डोनाल्ड के पास कैच पकड़कर इंग्लैंड को सफलता दिलाने का मौका था।
एन्यूरिन ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ भागकर कैच पकड़ने की कोशिश की। वो तेजी से गेंद की तरफ गए और उन्होंने आखिर में दोनों हाथों से कैच लपकने की कोशिश की। इसी मौके पर वो गेंद डोनाल्ड के हाथों से छटक गया। इसके बाद गेंद सीधा उनके मुंह पर लगी। राहत की खबर ये है कि हाथ पर लगने के बाद गेंद धीमी हो गई थी। इस वज़ह से डोनाल्ड बुरी तरह से चोटिल होने से बाल-बाल बच गए। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।