वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) में प्रभावित करने में नामाक रहे। उन्होंने एक पारी में 26 गेंदों पर 24 रन बनाए और दो पारियों में 55 ओवर करके सिर्फ 1 विकेट लिया। उन्हें शनिवार, 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में होने वाले दूसरे टेस्ट मुकाबले (NZ vs IND 2nd Test) से ड्रॉप किया जा सकता है। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि भारत की प्लेइंग इलेवन (India's Playing XI) में वाशिंगटन सुंदर की जगह ले सकते हैं।
नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy): क्राइस्टचर्च के मैदान पर तेज गेंदबाज़ों के लिए मदद होने की संभावना है। ऐसे में टीम इंडिया वाशिंगटन सुंदर की जगह नितीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग XI में खिला सकता है। रेड्डी एक अतिरिक्त बल्लेबाज़ और तेज गेंदबाज़ का विकल्प देते हैं। इस 23 साल के हरफनमौला खिलाड़ी ने अब तक 10 टेस्ट में 396 रन और 8 विकेट चटकाए हैं। रेड्डी देश के लिए 8 वनडे और 14 टी20 इंटरनेशनल भी खेल चुके हैं। उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 38 मैचों में 1485 रन और 70 विकेट दर्ज हैं।
मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj): भारतीय टीम वाशिंगटन सुंदर की जगह एक अनुभवी तेज गेंदबाज़ को चुनना चाहती है तो मोहम्मद सिराज से बेहतर विकल्प कोई नहीं होंगे। 32 वर्षीय सिराज जान लगाकर गेंदबाज़ी करते हैं। उन्होंने 48 टेस्ट में 144 विकेट चटकाए हैं। इतना ही नहीं, सिराज के पास 52 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल का भी अनुभव है। इनमें सिराज ने 79 विकेट और 17 विकेट झटके। बताते चलें कि सिराज ने 97 फर्स्ट क्लास मैचों में 328 लेने का कारनामा किया है।