एशिया कप राइजिंग स्टार्स: यूएई ए ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी (एशिया कप राइजिंग स्टार्स: यूएई ए ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी )
एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में मंगलवार को भारत ए और यूएई ए के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने के इरादे से खेलेगी। यूएई को टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत का इंतजार है।
यूएई के कप्तान बासिल हमीद ने कहा, "हम पहले बैटिंग करेंगे। वे सबसे मजबूत टीमों में से एक हैं। हमें उन्हें चुनौती देनी होगी। देखते हैं कि हम कितना टोटल ले सकते हैं। टीम में कुछ बदलाव हैं।"
भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने कहा, "हम चेज करना चाहते थे। देखते हैं कि पिच कैसी खेलती है। पिछले गेम से बहुत कुछ सीखने को मिला है। अभिषेक और शाहबाज खेले, उन्हें रन बनाते देखना वाकई अच्छा लगा, खासकर शाहबाज, जिस तरह से खेले। हमने तीन बदलाव किए हैं।"