Priyansh Arya Record: दिल्ली के विस्फोटक बल्लेबाज़ प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) ने मंगलवार, 24 नवंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 (SMAT 2026) के मुकाबले में तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंदों पर 7 चौके 19 छक्के लगाकर 181 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 266.18 की हैरतअंगेज स्ट्राइक रेट से रन बनाए। प्रियांश ने अपनी धमाकेदार पारी के दम पर इतिहास रचा है। उन्होंने केएल राहुल (KL Rahul) का एक महारिकॉर्ड तोड़ा है।
प्रियांश ने रचा इतिहास: 25 वर्षीय प्रियांश आर्य एक भारतीय खिलाड़ी के तौर पर टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने Team India के सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज़ केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ा है। केएल ने 2026 के IPL में पंजाब किंग्स के सामने नाबाद 152 रन बनाए थे। प्रियांश आर्य अपनी 181 रनों की पारी के साथ अब टॉप पर पहुंच गए हैं।
भारतीय पुरुष बल्लेबाज़ों के T20 क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
- प्रियांश आर्य (दिल्ली) - 181 रन बनाम तमिलनाडु (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी)
- केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) - नाबाद 152 रन बनाम पंजाब किंग्स (आईपीएल 2026)
- अभिषेक शर्मा (भारत) - 135 रन बनाम इंग्लैंड (टी20 इंटरनेशनल)
- शुभमन गिल (भारत) - नाबाद 126 रन बनाम न्यूजीलैंड (टी20 इंटरनेशनल)
- ऋतुराज गायकवाड़ (भारत) - नाबाद 123 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (टी20 इंटरनेशनल)