बांग्लादेशी टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर स्पोर्ट पार्क में जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में अपने नाम एक 'शर्मनाक रिकॉर्ड' दर्ज करवा बैठी। मेहमान टीम मुकाबले की पहली पारी में सिर्फ 91 रन पर ढेर हो गई, जो सेंचुरियन में इस टीम का न्यूनतम स्कोर है।
बांग्लादेश की टीम नवंबर 2008 में इस मैदान पर साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 36.4 ओवरों में महज 131 रन पर सिमट गई थी। हालांकि, वो मैच की तीसरी पारी थी। साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश का टेस्ट पारी में न्यूनतम स्कोर 53 है, जो उसने मार्च 2022 में डरबन में बनाया था।
ऐसा चौथी बार है, जब बांग्लादेशी टीम साउथ अफ्रीका के विरुद्ध शतक पूरा करने से पहले सिमट गई। बांग्लादेश अप्रैल 2022 में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध सिर्फ 80 रन पर ढेर हो गई थी। यह मैच ग्केबेर्हा में खेला गया, जबकि सितंबर 2017 में पोटचेफस्ट्रूम में खेले गए मुकाबले में यह टीम सिर्फ 90 रन पर सिमट गई थी।