एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में सोमवार को श्रीलंका-ए ने बांग्लादेश-ए के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल की। वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले से पहले ही ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें तय थीं।
श्रीलंका-ए तीनों मैच जीतकर ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर रही, जबकि बांग्लादेश-ए ने 3 में से 2 मैच गंवाने के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। अफगानिस्तान-ए और हांग कांग, चीन क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर रही। श्रीलंकाई टीम 26 नवंबर को ग्रुप-बी में दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी, जबकि बांग्लादेशी टीम 27 नवंबर को ग्रुप-बी की शीर्ष टीम का सामना करेगी।
ग्रुप-बी से पाकिस्तान-ए शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर फिलहाल टॉप पर है, जबकि भारत-ए 2 में से 1 मैच जीतकर दूसरे पायदान पर है। नेपाल ने भी 2 में से 1 मुकाबला अपने नाम किया है। यह टीम तीसरे स्थान पर है, जबकि यूएई शुरुआती दोनों मैच गंवाने के बाद चौथे पायदान पर मौजूद है।