स्मैट: दिल्ली, केरल, बंगाल, पंजाब और छत्तीसगढ़ ने जीते अपने मैच (स्मैट: दिल्ली, केरल, बंगाल, पंजाब और छत्तीसगढ़ ने जीते अपने मैच )
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मंगलवार को हुए मैच बेहद रोमांचक रहे। दिल्ली के कप्तान प्रियांश आर्य ने जहां रिकॉर्ड शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई, वहीं केरल, बंगाल, पंजाब और छत्तीसगढ़ ने अपने मैच जीते।
मैचों पर नजर डालें तो टूर्नामेंट का 96वां मैच गोवा और छत्तीसगढ़ के बीच कोलकाता के जाधवपुर विश्वविद्यालय परिसर, सेकेंड ग्राउंड में खेला गया। मैच 1 गेंद शेष रहते छत्तीसगढ़ ने 4 विकेट से जीत लिया।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोवा ने कप्तान अभिनव तेजराणा के 62 और ललित यादव के 57 रन की मदद से 6 विकेट पर 196 रन बनाए थे। छत्तीसगढ़ ने अमनदीप खरे के 62 गेंदों पर 7 छक्कों और 9 चौकों की मदद से बनाए गए 116 रनों की मदद से 1 गेंद पहले 6 विकेट पर 197 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। अमनदीप प्लेयर ऑफ द मैच रहे।