पाकिस्तान-ए ने मंगलवार को नेपाल के खिलाफ एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के अंतिम ग्रुप मैच में 96 रन से जीत हासिल की। दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले को जीतकर पाकिस्तान-ए ने सेमीफाइनल-2 में स्थान सुनिश्चित कर लिया है।
ग्रुप-बी से पाकिस्तान-ए के अलावा, भारत-ए ने भी सेमीफाइनल में प्रवेश किया है, जबकि ग्रुप-ए से श्रीलंका-ए के अलावा, बांग्लादेश-ए ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया है। अब 26 नवंबर को सेमीफाइनल-1 में श्रीलंका का सामना भारत-ए से होगा, जबकि 27 नवंबर को बांग्लादेश के सामने पाकिस्तान-ए होगी।
मंगलवार को दोहा में आयोजित मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी पाकिस्तानी टीम खराब शुरुआत के बाद 42 ओवरों में सिर्फ 168 रन पर ढेर हो गई। इस टीम को महज 6 के स्कोर पर शामल हुसैन (6) के रूप में पहला झटका लगा, जिसके बाद हैदर अली ने माज सदाकत के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 रन जुटाए।