दूसरा टेस्ट, दूसरा दिन: एकरमैन के बाद मुल्डर का शतक, साउथ अफ्रीका के पास 403 रन की बढ़त (दूसरा टेस्ट, दूसरा दिन: एकरमैन के बाद मुल्डर का शतक, साउथ अफ्रीका के पास 403 रन की बढ़त)
साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर स्पोर्ट पार्क में जारी दूसरे और निर्णायक टेस्ट मैच में मजबूत पकड़ बना ली है। मेहमान टीम को पहली पारी में सिर्फ 91 रन पर समेटने के बाद साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 7 विकेट खोकर 494 रन बना लिए हैं। यहां से साउथ अफ्रीका के पास 403 रन की विशाल बढ़त है।
सेंचुरियन में बारिश के कारण मैच काफी देरी से शुरू हुआ। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम पहली पारी में महज 91 रन पर सिमट गई। यह सेंचुरियन में बांग्लादेश का टेस्ट पारी में न्यूनतम स्कोर का रिकॉर्ड भी बन गया।
मेहमान टीम से मोमिनुल हक ने 18, महफिजुल इस्लाम ने 23 और तौहीद हिरदॉय ने 19 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा और मार्को जानसेन ने 3-3 विकेट झटके, जबकि एनरिक नॉर्त्जे को 2 सफलताएं मिलीं।