Marques ackerman: Cricket News & Match Updates
4,4,4,4: Marques Ackerman ने Mitchell Starc को लिया निशाने पर, एक ही ओवर में जड़ डाले लगातार 4 चौके
SA vs AUS 3rd Test: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मार्क्स एकरमैन (Marques Ackerman) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की जमकर खबर ली। मंगलवार (27 अक्टूबर) से केपटाउन (Cape Town) के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में एकरमैन ने ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज के खिलाफ एक ही ओवर में लगातार चार चौके जड़ दिए।
यह नजारा साउथ अफ्रीका की पारी के 25वें ओवर में देखने को मिला। स्टार्क के ओवर की पहली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी, जिस पर एकरमैन ने बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में कट शॉट खेला और गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। इसके बाद स्टार्क ने थोड़ी आगे गेंद डाली, लेकिन एकरमैन ने इस बार मिडविकेट के ऊपर से शानदार शॉट खेलते हुए चार रन बटोर लिए। Read More...