AUS vs SA 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मुकाबले में अपनी स्थिति मजबूत करती दिख रही है। केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे इस मुकाबले में गुरुवार (29 अक्टूबर) को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 140 रन पर 4 विकेट खो दिए हैं।
तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 429 रन पर खत्म हुई। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन की अहम बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जोश इंग्लिस ने 135 गेंदों में 102 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।
इंग्लिस को दूसरे छोर से एलेक्स कैरी का अच्छा साथ मिला। कैरी ने 168 गेंदों में 80 रन की पारी खेली। इससे पहले दूसरे दिन मैट रेनशॉ ने 74 रन बनाए थे, जबकि कैमरन ग्रीन ने 63 रन की अहम पारी खेली थी।