80 रन और गेंदबाजी में 5 विकेट, Amelia Kerr ने 30 साल बाद ऐसा कर बनाया महारिकॉर्ड (Image Source: X.Com (Twitter))
New Zealand Women vs Zimbabwe Women: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और ऑलराउंडर अमेलिया केर (Amelia Kerr) ने बुधवार (11 मार्च) को जिम्बाब्वे के खिलाफ डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में अपने ऑलराउंड खेल से धमाल मचा दिया।
केर ने बल्ले और गेंद दोनों से एक बार फिर ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी में 80 रन क शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजी में 3.1 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जिसमें हैट्रिक भी ली। जिसकी बदौलत कीवी टीम ने इस मैच में 200 रनों की विशाल जीत हासिल की।
अपने देश की तीसरी महिला और वनडे इंटरनेशनल हैट्रिक लेने वाली सिर्फ़ 14वीं महिला बनीं हैं।