2 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। एक तरफ जहां क्रिकेट फैन्स को धोनी की फिल्म का बेसर्बी से इंतजार है वहीं दूसरी ओर क्रिकेट फैन्स ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा की जीवनी पर आधारित फ़िल्म का भी निर्माण हो सकता है। Photos: ये हैं क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ, खूबसूरती देखकर रह जाएंगे दंग
ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ग्लेन मैक्ग्रा ने खुद बताया है कि यदि कोई फिल्म उनके जीवन पर बने तो मेरी भूमिका या तो अक्षय कुमार निभाए या फिर हॉलीवुड से कोई हुआ तो फिर ह्यूग जैकमैन। ग्लेन मैक्ग्रा ने इस बात का खुलासा मीडिया से बातचीत करते हुए किया। Photos: ये हैं क्रिकेटर मुश्फिकुर रहीम की हॉट वाइफ, खूबसूरती देखकर रह जाएंगे दंग
इसके अलावा ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा कि इस समय वो सचिन तेंदुलकर पर बनी बयोपिक का इंतजार कर रहे हैं। ग्लेन मैक्ग्रा ने मीडिया को आगे ये भी बताया कि सचिन की फिल्म का इंतजार ना सिर्फ भारत के लोग कर रहे हैं बल्कि पूरा वर्ल्ड इस महान खिलाड़ी पर बनी फिल्म का इंतजार कर रहा है। रोहित शर्मा का 264रन का रिकॉर्ड्स टूटने से बचा