IPL 2026, Gujarat Titans vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद जोस बटलर ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुरुवार (21 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने धमाकेदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 74 गेंदों में 125 रन की शानदार साझेदारी की। शुभमन गिल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 64 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।