IPL 2026: सुदर्शन, गिल और बटलर का अर्धशतक, जीटी ने सीएसके को दिया 230 रन का लक्ष्य (Image Source: IANS)
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने टॉस गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए हैं।
जीटी के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने एक बार फिर शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की। यह 10वां मौका था, जब दोनों के बीच 100 या उससे अधिक रन की साझेदारी हुई।
शुभमन गिल 37 गेंदों पर 3 छक्के और 7 चौकों की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए।