नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। साल 2016 में भारत के कई क्रिकेटर को उनकी जीवन संगनी मिली। इस साल कम से कम 8 भारतीय क्रिकेटरों शादी के बंधन में बंधे। इस साल जो शादी क्रिकेट फैन्स के जुबा पर रहा वो युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी फैन्स के बीच काफी चर्चा का विषय रहा।
इरफान पठान और सफा बेग की शादी: इस साल के शुरुआत में भारत के ऑलराउंडर इरफान पठान ने सफा बेग के साथ निकाह किया। 4 फरवरी को 2016 को इरफान पठान ने अपनी गर्लफ्रेंड सफा वेग के साथ निकाह करी। यहां पढ़ें इरफान पठान और सफा वेग की लव स्टोरी
मोहित शर्मा और श्वेता: भारतीय टीम के क्रिकेटर मोहित शर्मा ने 3 जनवरी को अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता के साथ संगाई की और बाद में 8 मार्च को श्वेता के साथ शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने मराठी रीति रिवाज के तहत शादी की। श्वेता ने कोलकाता में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की हुई है।