Advertisement

इस मामले में सचिन को पछाड़ विराट फिर बने किंग तो साथ ही शाहरूख को छोड़ा पीछे

दिसंबर 24, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): फोर्ब्स ने साल 2016 के लिए लोकप्रिय और सर्वाधिक कमाई करने वालों की सूची जारी की है। फोर्ब्स की लिस्ट में लोकप्रियता के मामले में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का नाम सबसे

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma December 24, 2016 • 18:05 PM
इस मामले में सचिन को पछाड़ विराट फिर बने किंग तो साथ ही शाहरूख को छोड़ा पीछे
इस मामले में सचिन को पछाड़ विराट फिर बने किंग तो साथ ही शाहरूख को छोड़ा पीछे ()
Advertisement

दिसंबर 24, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): फोर्ब्स ने साल 2016 के लिए लोकप्रिय और सर्वाधिक कमाई करने वालों की सूची जारी की है। फोर्ब्स की लिस्ट में लोकप्रियता के मामले में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का नाम सबसे शीर्ष पर है। गौरतलब है कि विराट कोहली ने लोकप्रियता के मामले में सलमान खान, शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर जैसे सितारों को पछाड़ दिया है।

किंग्स इलेवन पंजाब के लिए बुरी खबर, इस दिग्गज ने छोड़ा साथ

Trending


कमाई के मामले में कोहली के आगे वनडे और टी-20 के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और यहां तक कि मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर भी नहीं टिक पाए। धोनी सबसे लोकप्रिय सेलेब्स की सूची में चौथे स्थान पर आते हैं तो वहीं अमिताभ पांचवे और सचिन तेंदुलकर को छठा स्थान प्राप्त है। आपको बता दे कि विराट कोहली के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और शाहरूख खान का नाम आता है।

VIDEO: अपनी शादी के मौके पर मनदीप सिंह ने फैन्स को दिया ये खास तोहफा, जरूर देखें

कोहली सलाना कमाई (134.44 करोड़) रूपए के साथ पहले स्थान पर हैं तो वहीं महेन्द्र सिंह धोनी की 122.48 करोड़ रूपए के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सचिन तेंदुलकर की कमाई आज भी कई क्रिकेटर्स से ज्यादा है। कमाई के मामले में वह कोहली और धोनी के बाद तीसरे नं पर हैं।

BREAKING: आईसीसी का बड़ा ऐलान, भारत में इस मैदान पर भी खेला जाएगा इंटरनेशनल क्रिकेट

चौथे नं पर टीम इंडिया के हरफनमौला क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम आता है। यदि सिर्फ कमाई की बात की जाए तो बॉलीवुड स्टार्स का नाम शीर्ष पर है। सलमान खान 270 करोड़ रूपए की कमाई के साथ टॉप पर चल रहे हैं तो वहीं 221.75 करोड़ की कमाई के साथ दूसरे नं पर हैं। तीसरे नं पर विराट कोहली हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS