क्वालिफायर राउंड में आज बी ग्रुप में टॉप करने और वर्ल्ड कप में अपनी उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए चार टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी। दोनों ही मैच सिलहट स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 3 बजे शुरू होगा जिसमें नीदरलैंड्स और जिम्बाब्वे की टीम आमनें सामनें होंगी। जहां नीदरलैंड्स को यूएई के खिलाफ अपने पहले मैच में 6 विकेट से शानदार जीत मिली थी वहीं अपने पहले मैच में जिम्बाब्वे को करीबी मुकाबले में आयरलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

जहां नीदरलैंड्स दूसरी जीत के लिए मैदान में उतरेगा वहीं जिम्बाव्वे वर्ल्ड कप में पहली जीत के साथ अपनी उम्मीदों को बचाए रखने की कोशिश करेगा। दोनों टीमें को वर्ल्ड कप खेलने का बहुत अच्छा अनुभव है और दोनों ने कई बड़ी टीमों को मात दी है। इसलिए दोनों का मुकाबला मजेदार रहने वाला है। 

वहीं 7 बजे दूसरा मुकाबला आयरलैंड और यूएई के बीच होगा। पहली जीत के बाद आयरलैंड का मनोबल बढ़ा हुआ है। आयरलैंड पहले कई बार वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुकी है।  वहीं अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रही यूएई को पहले मुकाबले में ही हार मिली। इसलिए आयरलैंड पर पार पाना उसके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। अगर यूएई को आयरलैंड के खिलाफ जीतना है तो उसे शानदार खेल दिखाना होगा। वहीं आयरलैंड दूसरी जीत के साथ अपनी सुपर 10 की राह आसान करके यूएई का आगे का सफर मुश्किल करना चाहेगा। कुछ भी हो दोनों ही मैच दर्शकों का फुल मनोरंजन करने वाले हैं।

cricketnmore

Advertisement

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार