T20 World Cup in 2024 Teams: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का नौंवा एडिशन जून 2024  में खेला जाएगा। इसमें कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें 12 टीमों के नाम तय हैं औऱ बाकी आठ टीमें क्वालीफायर खेलकर टूर्नामेंट में एंट्री करेंगी। पांच-पांच टीमों के चार ग्रुप होंगे, हर ग्रुप में से दो टॉप टीमें सुपर 8 में जाएगी। 

Advertisement

सुपर 8 में चार-चार टीम के दो ग्रुप बनेगे और हर ग्रुप की दो टॉप टीमें नॉकआउट राउंड में जाएंगी, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आइए हम आपको बताते हैं उन 12 टीमें के बारे में जो टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सीधे क्वालीफाई कर चुकी हैं। 

Advertisement

2024 टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)। मेजबान होने के नाते इन दोनों टीमों को सीधे टूर्नामेंट में एंट्री मिली है। इसके अलावा 2022 वर्ल्ड कप में सुपर 12 राउंड में दोनों ग्रुप में टॉप 4 टीमों को भी सीधे टूर्नामेंट में जगह मिली है। बता दें कि 2022 टी-20 वर्ल्ड कप सुपर राउंड के ग्रुप 1 में न्यूजीलैं, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका टॉप 4 में रहीं। वहीं ग्रुप 2 से भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड। इन 8 टीमों को सीधे टूर्नामेंट में एंट्री मिली है। 

इसके अलावा बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम ने आईसीसी टीम रैंकिंग (14 नवंबर 2022 तक की) के आधार पर अपनी जगह बनाई है। 

बाकी 8 टीमें ऐसे करेंगी क्वालीफाई

Also Read: Today Live Match Scorecard

Advertisement

अफ्रीका,एशिया और यूरोप क्लालीफायर खेलकर दो-दो टीमें, अमेरिका औऱ ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालीफायर खेलकर 1-1 टीम 2024 टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह बनाएंगी। कुल 66 टीमें अगले दो साल तक इस टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की करने के लिए खेलेंगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार