14 साल की इरा जाधव (Ira Jadhav) ने रविवार को बैंगलोर के अलूर क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई और मेघालय के बीच अंडर-19 महिला वनडे ट्रॉफी (यूथ लिस्ट-ए) मैच में तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनीं हैं, जिन्होंने लिमिटेड ओवर मैच में तिहरा शतक लगाया है। बता दें कि ईरा मलेशिया में होने वाले अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के तीन स्टैंबबाय खिलाड़ियों मे से एक हैं। 

Advertisement

ईरा ने 157 गेंदों में नाबाद 346 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 42 चौके और 16 छक्के जड़े। उन्होंने कप्तान हर्ले गाला (116) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 274 रन और तीसरे विकेट के  लिए दीक्षा पवार (39) ने तीसरे विकेट के लिए 186 रनों की साझेदारी की। 

Advertisement

बता दें कि मुंबई की युवा क्रिकेटर हाल ही में हुए वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 में उन्हें किसी टीम ने खरीदा था, 10 लाख रुपये बेस प्राइस होने के बावजूद भी। 

ईरा की इस पारी के दम पर मुंबई की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 563 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह किसी भी स्तर पर भारतीय महिला घरेलू टीम द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है। तथा बीसीसीआई द्वारा आयोजित टूर्नामेंट (पुरुष/महिला) में यह सर्वोच्च स्कोर है।

564 रन के असंभव से लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघालय की टीम 25.4 ओवर में 19 रनो पर ही ऑलआउट हो गई और मुंबई ने 544 रनों की विशाल जीत हासिल की। बई के लिए जीया मंद्रवाडकर और ययाति ने क्रमशः 4 और 3 रन देकर तीन-तीन विकेट लिए तथा रितिका यादव और अक्षय शिंदे ने क्रमशः 2 और 3 रन देकर दो-दो विपक्षी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार