भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की दीवानगी पूरी दुनिया में देखने को मिलती है और उन्हें फैंस कितना प्यार करते हैं इसका एक उदाहरण हमें कानपुर टेस्ट के शुरू होने से पहले देखने को मिला। कानपुर के ग्रीन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली की झलक पाने के लिए एक 15 साल का बच्चा 58 किमी साईकिल चलाकर कानपुर पहुंचा।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर कार्तिकेय नाम के इस 15 वर्षीय लड़के का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कार्तिकेय अपने क्रिकेट हीरो विराट कोहली की एक झलक पाने के लिए अपने गृहनगर उन्नाव, उत्तर प्रदेश से 58 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय करता है। कार्तिकेय के लिए, विराट कोहली सिर्फ़ एक क्रिकेटर नहीं बल्कि 'भगवान जैसी' शख्सियत हैं। ॉ

Advertisement

 ये युवा प्रशंसक विराट को देखने के लिए सुबह 4 बजे अपनी पुरानी साईकिल से यात्रा पर निकल पड़ा और वो टीम के पहुंचने से पहले स्टेडियम पहुंच गया।अपने माता-पिता की संभावित चिंताओं के बावजूद, उसने कहा कि जब उसने यात्रा का कारण बताया तो उन्होंने उसे आशीर्वाद दिया। कार्तिकेय ने कहा, "मैंने कहा कि मैं कोहली को देखने जा रहा हूं, तो उन्होंने कहा कि ठीक है, जाओ।"

दूसरे टेस्ट की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैदान गीला होने के कारण मुकाबला एक घंटे की देरी से शुरू हुआ और भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया जबकि बांग्लादेश की टीम में दो बदलाव हुए हैं, नाहिद राणा और तस्कीन अहमद की जगह ताइजुल इस्लाम और खालिह अहमद को मौका मिला है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार