तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड (Travis Head) के तूफानी अर्धशतक की मदद से स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रलिया ने पावरप्ले के आखिरी दो ओवर में 56 रन बनाये। 30 रन (6 6 4 6 4 4) मार्श ने 5वें ओवर में बनाये। वहीं हेड ने छठे ओवर में 26 रन (4 6 4 4 4 4) कूटे। पहला टी20 इंटरनेशनल मैच ग्रेंज क्रिकेट क्लब, एडिनबर्ग में खेला गया था। 

Advertisement

टॉस हारकर स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 154 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 28(16) रन जॉर्ज मुन्से ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। मैथ्यू क्रॉस ने 27(21) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए। कप्तान रिची बेरिंगटन ने अपने खाते में 20 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन जोड़े। ब्रैंडन मैकमुलेन ने 15 गेंद में 3 चौको की मदद से 19 रन बनाये। मुन्से और मैकमुलेन ने दूसरे विकेट के लिए 44 (24) रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट सीन एबॉट ने हासिल किये। 2-2 विकेट एडम ज़ाम्पा और जेवियर बार्टलेट लेने में सफल रहे। कैमरून ग्रीन और राइली मेरेडिथ ने एक-एक विकेट चटकाया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 9.4 ओवर में 3 विकेट खोकर और 156 रन बनाकर मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन ट्रैविस हेड ने बनाये। उन्होंने 25 गेंद में 12 चौको और 5 छक्कों की मदद से 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 17 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। हेड ने केवल 2 रन भागकर लिए। 

कप्तान मिचेल मार्श ने 12 गेंद में 5 चौको और 3 छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली। हेड और मार्श ने दूसरे विकेट के लिए 113(34) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। जोश इंगलिस ने 13 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 27 रन का योगदान दिया। मार्कस स्टोइनिस ने 5 गेंद में एक छक्के की मदद से 8 रन बनाये। मार्क वॉट ने स्कॉटलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किये। एक विकेट मैकमुलेन को मिला। 

स्कॉटलैंड की प्लेइंग इलेवन: जॉर्ज मुन्से, ओली हेयर्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), माइकल लीस्क, मार्क वॉट, जैक जार्विस, चार्ली कैसेल, जैस्पर डेविडसन, ब्रैड व्हील। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, एडम ज़ाम्पा, राइली मेरेडिथ। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार