23 सितंबर। पाकिस्तान ने यहां दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप-2018 के सुपर-4 मुकाबले में रविवार को भारत के सामने जीत के लिए 238 रनों का लक्ष्य रखा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 237 रन का स्कोर बनाया।

Advertisement

स्कोरकार्ड 

टीम के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने सर्वाधिक 78 रन बनाए। मलिक के अलावा कप्तान सरफराज अहमद ने 44, फखर जमान ने 31 और आसिफ अली ने 30 रन का योगदान दिया।  भारत की ओर से युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। 

Advertisement

आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ आजके मैच में भुवी थोड़े महंगे साबित हुए। अपने 9 ओवर में भुवी ने 46 रन खर्च किए। गौरतलब है कि मैच के 42वें ओवर में भुवी ने 22 रन खर्च करा दिए।

आपको जानकर हैरानी होगी कि वनडे में पहली बार अपने करियर में भुवी ने एक ओवर में 22 रन दिए हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार