आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई जल्द ही टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान करने जा रहा है और इसकी शुरुआत के मुकाबलों की जानकारी भी सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा सकता है। 

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन का शेड्यूल जल्द ही जारी होने वाला है। बीसीसीआई आज यानी 11 मार्च को शाम 7 बजे आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान सकता है। इस घोषणा को जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकेगा।

Advertisement

हालांकि इस बार टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल एक साथ जारी नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए आईपीएल 2026 का शेड्यूल दो चरणों में घोषित किया जा सकता है।

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने भी इस बात की पुष्टि की है कि पहले चरण में टूर्नामेंट के शुरुआती 20 दिनों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव की तारीखों को ध्यान में रखते हुए अगले दो से तीन दिनों में शुरुआती मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जा सकता है। इसके बाद अगले कुछ दिनों में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2026 के शुरुआती 20 मैचों का संभावित शेड्यूल इस तरह हो सकता है:

  • 28 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (बेंगलुरु)
  • 29 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (मुंबई)
  • 30 मार्च – राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (गुवाहाटी)
  • 31 मार्च – पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (मुल्लनपुर)
  • 01 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (लखनऊ)
  • 02 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (कोलकाता)
  • 03 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (चेन्नई)
  • 04 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (दिल्ली)
  • 04 अप्रैल – गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (अहमदाबाद)
  • 05 अप्रैल – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (हैदराबाद)
  • 05 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (बेंगलुरु)
  • 06 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स (कोलकाता)
  • 07 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस (गुवाहाटी)
  • 08 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (दिल्ली)
  • 09 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (कोलकाता)
  • 10 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (गुवाहाटी)
  • 11 अप्रैल – पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (मुल्लनपुर)
  • 11 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (चेन्नई)
  • 12 अप्रैल – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (लखनऊ)
  • 12 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (मुंबई)
Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

फैंस को उम्मीद है कि आईपीएल 2026 का यह सीजन भी पिछले सालों की तरह बेहद रोमांचक होगा, जहां लीग की सभी टीमें खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकती नजर आएंगी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार