हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मैच में संजू सैमसन (Sanju Samson) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की इस वजह से भारत ने पावरप्ले में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उन्होंने 6 ओवर में एक विकेट खोकर 82 रन बना डालें। 

Advertisement

भारत ने पावरप्ले के 6 ओवर में जब 82 रन का स्कोर खड़ा किया उस समय संजू 37(19) और कप्तान सूर्या 35(13) रन बनाकर खेल रहे थे। 

Advertisement

T20I में भारत के लिए हाईएस्ट पावरप्ले स्कोर

82/1 बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद, 2024

82/2 बनाम स्कॉटलैंड, दुबई, 2021

78/2 बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2018

Advertisement

77/1 बनाम ऑस्ट्रेलिया, तिरुवनंतपुरम, 2023

77/1 बनाम श्रीलंका, नागपुर, 2009

संजू ने इस मैच में 22 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने अपना अर्धशतक छक्का जड़ते हुए पूरा किया। इससे पहले के दो मैचों में वो फ्लॉप रहे थे जिस वजह से उनकी जमकर आलोचना की जा रही थी। आज उन्होंने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर आलोचकों का मुँह बंद कर दिया। संजू ने बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए सबसे तेज T20I अर्धशतक जड़ दिया है। उनसे पहले ये रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था जिन्होंने 2019 में राजकोट में 23 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।

Advertisement

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नितीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मयंक यादव। 

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: परवेज़ हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार