India vs New Zealand Champions Trophy 2025 Final: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने रविवार (9 मार्च) को न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में अनचाहा रिकॉरड बना दिया। शमी ने 9 ओवर डाले औऱ 74 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर डेरिल मिचेल को अपना शिकार बनाया।  

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा किया गया सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन है। इससे पहले 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कार्डिफ में खेले गए मुकाबले में 75 रन देकर 2 विकेट लिए। 

Advertisement

इसके अलावा यह आईसीसी पुरुष वनडे टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में किसी भी गेंदबाज द्वारा किया गया संयुक्त रूप से दूसरा सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के मार्क वॉकर को पीछे छोड़ा,जिन्होंने 1975 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में अपने कोटे के 12 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 71 रन दिए थे। 

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के इस एडिशन में शमी का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 5 पारियों में 9 विकेट हासिल किए, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 53 रन देकर 5 विकेट रहा। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। जिसमें डेरिल मिचेल ने 101 गेंदों में 63 रन और माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में नाबाद 53 रन की धमाकेदार पारी खेली। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

शमी के अलावा भारत के लिए कुलदीप यादव औऱ वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट औऱ रविंद्र जडेजा ने 1 विकेट हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार