कपिल देव (Kapil Dev) की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1983 का वर्ल्ड कप जीता था। बायोपिक फिल्म 83 के जरिए एक बार फिर से फैंस को उसी ऐतिहासिक पल को जीने का सुनहरा मौका मिलने वाला है। हाल ही में कबीर खान ( Kabir Khan) द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) स्टारर फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज हुआ। 

Advertisement

इस ट्रेलर में रणवीर सिंह के अलावा एक और किरदार जिसने फैंस का ध्यान खींचा वो है पंकज त्रिपाठी का किरदार। पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मैनेजर मान सिंह का किरदार निभा रहे हैं। मान सिंह वो इंसान हैं जिसने ना केवल भारतीय टीम को इतिहास रचने में मदद की बल्कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम इंडिया की बैकबोन भी बने रहे।

Advertisement

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मान सिंह से जुड़ा वो किस्सा बताएंगे जिसे बेहद कम लोग जानते हैं। भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद, मान सिंह ने कथित तौर पर विजडन क्रिकेट मंथली के संपादक डेविड फ्रिथ को एक पत्र लिखा था। डेविड फ्रिथ वो शख्स थे जिन्होंने टीम इंडिया के 1983 वर्ल्ड कप में जीत की संभावना को ना के बराबर बताया था। 

डेविड फ्रिथ ने लिखा था कि भारतीय टीम विश्वकप खेलने लायक नहीं है। और अगर भारतीय टीम टूर्नामेंट जीतेगी तो वह अपने आर्टिकल के पूरे पन्ने को खा जाएंगे। डेविड फ्रिथ की यह भविष्यवाणी गलत साबित हुई। जिसके बाद मान सिंह ने विजडन पत्रिका को एक चिठ्ठी लिखी। मान सिंह ने लिखा था कि डेविड फ्रिथ को अपने कहे के मुताबिक अब अपनी बातों पर अमल करना चाहिए।

हालांकि मान सिंह ने फ्रिथ को कागज खाने के दौरान ठंडे या गर्म तरल पदार्थ की मदद लेने की छूट भी दी। डेविड फ्रिथ पूरी तरह से शर्मसार थे और पत्रिका ने सितंबर 1983 के अखबार में मान सिंह के पत्र की एक प्रति के साथ फ्रिथ की एक तस्वीर शेयर की थी। शेयर की हुई तस्वरी में डेविड फ्रिथ के मुंह में एक कागज का टुकड़ा था, जिसका शीर्षक था, 'भारत ने मुझे मेरे शब्दों को खाने पर मजबूर किया।'

Advertisement

विजडन ने जो तस्वीर पोस्ट की थी उसमें वह कागज के टुकड़े में चॉकलेट मिलाकर खा रहे थे और उनका चेहरा पूरी तरह से लटका हुआ था। वहीं अगर फिल्म 83 की बात करें तो यह फिल्म 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होनी है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आ रहे है वहीं कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार