Pr man singh
CWC 2025: ‘100 मोर’, स्मृति मंधाना और प्रतिका के शतकों के बीच रेणुका सिंह ठाकुर का पोस्टर हुआ वायरल
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 24वां मुकाबला गुरुवार (23 अक्टूबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत ने 49 ओवर में 341 रन का बड़ा स्करो खड़ा किया और DLS नियम के तहत न्यूजीलैंड को जीत के लिए 44 ओवर में 325 रन का लक्ष्य मिला। इसी बीच रेणुका सिंह ठाकुर का ‘100 मोर’वाला पोस्टर भी दिखने को मिला।
पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम की शुरुआत जबरदस्त रही। ओपनर स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने पहले विकेट के लिए 212 रन की रिकॉर्ड साझेदारी करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। इस दौरान भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने भी अपनी हल्की-फुल्की हरकत से सबका ध्यान खींचा। मंधाना और रावल की शानदार बल्लेबाजी के बीच रेणुका ने हाथ में एक पोस्टर पकड़ा, जिस पर लिखा था “100 मोर” और साथ में मोर का चित्र भी था। रेणुका के इस मज़ेदार अंदाज़ ने कमेंटेटर्स और फैंस को खूब हंसाया साथ ही टीम के उत्साह को भी दिखाया और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
Related Cricket News on Pr man singh
-
तेंदुलकर, शमी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी
Former Prime Minister Dr: भारत ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया, जिसमें क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद शमी ने हार्दिक संवेदना व्यक्त की। ...
-
जब एक रसगुल्ले के लिये सिद्धू ने सीनियर खिलाड़ी को दिया था पीट, बेड के नीचे पड़ा था…
नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) चर्चा में हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने जवानी के दिनों में गुस्सैल रवैये को लेकर साथी खिलाड़ी को ही पीट दिया था। ...
-
किसान आंदोलन में शामिल हुए मनदीप सिंह, कहा-'अगर मेरे पिता जीवित होते तो वह भी ऐसा करते'
Farmers Protest: भारतीय क्रिकेटर और पंजाब रणजी टीम के कप्तान मनदीप सिंह नए कानून के खिलाफ चल रहे विरोध में किसानों का समर्थन करने के लिए आगे आए हैं। ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42