कपिल देव (Kapil Dev) की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1983 का वर्ल्ड कप जीता था। बायोपिक फिल्म 83 के जरिए एक बार फिर से फैंस को उसी ऐतिहासिक पल को जीने का सुनहरा मौका मिलने वाला है। हाल ही में कबीर खान ( Kabir Khan) द्वारा निर्देशित रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) स्टारर फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज हुआ।
इस ट्रेलर में रणवीर सिंह के अलावा एक और किरदार जिसने फैंस का ध्यान खींचा वो है पंकज त्रिपाठी का किरदार। पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मैनेजर मान सिंह का किरदार निभा रहे हैं। मान सिंह वो इंसान हैं जिसने ना केवल भारतीय टीम को इतिहास रचने में मदद की बल्कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम इंडिया की बैकबोन भी बने रहे।
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको मान सिंह से जुड़ा वो किस्सा बताएंगे जिसे बेहद कम लोग जानते हैं। भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद, मान सिंह ने कथित तौर पर विजडन क्रिकेट मंथली के संपादक डेविड फ्रिथ को एक पत्र लिखा था। डेविड फ्रिथ वो शख्स थे जिन्होंने टीम इंडिया के 1983 वर्ल्ड कप में जीत की संभावना को ना के बराबर बताया था।
