29 जनवरी। कप्तान केन विलियम्सन (95) के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के बावजूद यहां सेडन पार्क मैदान न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेला गया तीसरा टी-20 मैच टाई हो गया और सुपर ओवर में चला गया, जहां भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

Advertisement

सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 18 रनों का लक्ष्य दिया। भारत ने आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा के छक्के की बदौलत जीत दर्ज की। भारत ने पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज जीती है।

Advertisement

इससे पहले, भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 179 रनों का स्कोर बनाया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम भी निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 179 रन ही बना सकी और मैच टाई हो गया। भारत का टी-20 में यह दूसरा टाई है। इससे पहले भारत ने 2007 टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ टाई खेला था।

न्यूजीलैंड को मिली सुपरओवर में हार के बाद कीवी टीम के ट्विटर अकाउंट पर मोहम्मद शमी और रोहित शर्मा की फोटो पोस्ट की गई है और साथ ही दोनों को ही मैच का हीरों बताया है।

गौरतलब है कि मोहम्मद शमी ने ही आखिरी ओवर में केन विलियमसन और रॉस टेलर को आउट कर मैच टाई कराया था और साथ ही रोहित ने सुपर ओवर में आखिरी 2 गेंद पर 2 छक्का जमाकर भारत को शानदार जीत दिलाई थी। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार