IND vs AUS 2020: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। इस बीच आकाश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे (India tour of Australia) के लिए टेस्ट टीम में केएल राहुल (KL Rahul) के सिलेक्शन पर खुलकर बातचीत की है। आकाश चोपड़ा ने कहा, 'राहुल इस तरह के खिलाड़ी हैं जिनपर थोड़ा और निवेश करना बेहतर होगा। उनका तकनीकी खेल तब भी बरकरार है, जब वह सबसे छोटे प्रारूप में तेजी से स्कोर कर रहे हैं। उनके खेल में कोई स्पष्ट दोष नहीं है जो उन्हें टेस्ट मैच क्रिकेट के ट्रायल के लिए मौका न दे।'

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, 'वह टेस्ट क्रिकेट में कुछ बड़ा कर पाएंगे या नहीं, यह हमें आने वाले समय में पता लगेगा। लेकिन उनमें टेस्ट क्रिकेट में वापसी की योग्यता है। उनके कौशल और प्रतिभा के खिलाड़ियों को बाकी की तुलना में अधिक अवसर मिलेंगे, और जबकि यह समय के साथ अनुचित लग सकता है, जैसा कि 2007 में मुझे लगा, लेकिन यह भारतीय क्रिकेट के लिए सही निर्णय हो सकता है।'

Advertisement

चोपड़ा ने कहा, 'रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ सलामी बल्लेबाज के लिए पहली पसंद होंगे और शुभमन गिल टीम में बैकअप के तौर पर शामिल होंगे। रोहित शर्मा के चोटिल होने और उनके ठीक होने के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी न हो पाने के चलते चयनकर्ताओं को दूसरे सलामी बल्लेबाज को चुनना पड़ा। अगर यह केवल आईपीएल नंबरों को देख रहे होते तब वह शिखर धवन को भी टीम में शामिल करने का विचार करते।'

बता दें कि भारत को नंवबर माह के अंत में ऑस्ट्रेलिया में जाकर 3 टी-20, 3 वनडे और 4 टेस्ट मैच खेलने हैं। वनडे और टी-20 सीरीज के लिए केए राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो चुके हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार