भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले ईशान किशन जब अपने घर पटना पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया ने भी उनसे कई सवाल किए जिसका किशन ने बहुत ही सहजता के साथ जवाब दिया लेकिन इसी दौरान एक रिपोर्टर ने ईशान किशन से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद से जुड़ा विवाद सवाल पूछ लिया जिस पर किशन भड़क गए।

Advertisement

किशन मंगलवार को जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे जहां बाहर आते ही उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान एक पत्रकार ने किशन से जीत के बाद टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के फैसले के बारे में आज़ाद की टिप्पणी के बारे में पूछा। हालांकि, किशन ने विवाद को और ना बढ़ाते हुए इस सवाल को टाल दिया और शांति से जवाब दिया।

Advertisement

किशन ने कहा, "मैंने अभी इतना शानदार वर्ल्ड कप जीता है, प्लीज बेहतर सवाल पूछें। कीर्ति आज़ाद ने जो कहा, उसके बारे में मैं क्या कह सकता हूं? कृपया कुछ अच्छे सवाल पूछें। मुझे बताएं कि कैसा लगा और कितना मज़ा आया।" इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

बता दें कि भारत की जीत के बाद जब भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और जय शाह ट्रॉफी के साथ अहमदाबाद के एक हनुमान मंदिर गए, तो ये पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को पसंद नहीं आया और उन्होंने इस पर विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "टीम इंडिया को शर्म आनी चाहिए! जब हमने 1983 में कपिल देव की लीडरशिप में वर्ल्ड कप जीता था, तो टीम में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई थे। हम ट्रॉफी को अपनी धार्मिक जन्मभूमि, अपनी मातृभूमि इंडिया, भारत, हिंदुस्तान ले आए। इंडियन क्रिकेट ट्रॉफी को क्यों घसीटा जा रहा है? मस्जिद क्यों नहीं? चर्च क्यों नहीं? गुरुद्वारा क्यों नहीं? यs टीम इंडिया को रिप्रेजेंट करती है, सूर्य कुमार यादव या जय शाह के परिवार को नहीं! सिराज ने इसे कभी मस्जिद में नहीं दिखाया। संजू इसे कभी चर्च नहीं ले गया।"

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि इस समय कीर्ति आजाद के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बवाल हो रहा है और फैंस कीर्ति आजाद को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार