Advertisement
Ishan kishan reporter: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: 'कोई अच्छा सवाल कीजिए', रिपोर्टर पर भड़क गए ईशान किशन
भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले ईशान किशन जब अपने घर पटना पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया ने भी उनसे कई सवाल किए जिसका किशन ने बहुत ही सहजता के साथ जवाब दिया लेकिन इसी दौरान एक रिपोर्टर ने ईशान किशन से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद से जुड़ा विवाद सवाल पूछ लिया जिस पर किशन भड़क गए।
किशन मंगलवार को जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे जहां बाहर आते ही उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान एक पत्रकार ने किशन से जीत के बाद टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के फैसले के बारे में आज़ाद की टिप्पणी के बारे में पूछा। हालांकि, किशन ने विवाद को और ना बढ़ाते हुए इस सवाल को टाल दिया और शांति से जवाब दिया। Read More...
Related Cricket News for Ishan kishan reporter - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement