भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले ईशान किशन जब अपने घर पटना पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मीडिया ने भी उनसे कई सवाल किए जिसका किशन ने बहुत ही सहजता के साथ जवाब दिया लेकिन इसी दौरान एक रिपोर्टर ने ईशान किशन से पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आज़ाद से जुड़ा विवाद सवाल पूछ लिया जिस पर किशन भड़क गए।
किशन मंगलवार को जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे जहां बाहर आते ही उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान एक पत्रकार ने किशन से जीत के बाद टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के फैसले के बारे में आज़ाद की टिप्पणी के बारे में पूछा। हालांकि, किशन ने विवाद को और ना बढ़ाते हुए इस सवाल को टाल दिया और शांति से जवाब दिया।
किशन ने कहा, "मैंने अभी इतना शानदार वर्ल्ड कप जीता है, प्लीज बेहतर सवाल पूछें। कीर्ति आज़ाद ने जो कहा, उसके बारे में मैं क्या कह सकता हूं? कृपया कुछ अच्छे सवाल पूछें। मुझे बताएं कि कैसा लगा और कितना मज़ा आया।" इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।
#WATCH | Patna, Bihar | On India's ICCT20WorldCup2026 win, Indian cricketer Ishan Kishan says, "It is a great thing for the entire nation and we hope that we play and win the same way in the future as well... I try that more players get inspired to advance ahead..."
— ANI (@ANI) March 10, 2026
On former… pic.twitter.com/MfBmqyvMfY